विवाहिता से गैंगरेप के मामले में आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, साढ़े 5 साल से चल रहे थे फरार


बयाना 05 सितंबर। विवाहिता से गैंगरेप के साढे 5 साल पुराने मामले में पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी तीसरा भाई पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों का सीएचसी में मेडिकल कराया है। जिन्हें अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार करने में कांस्टेबल करतार सिंह की अहम भूमिका रही। मामले का अनुसंधान कर रहे डिप्टी एसपी अमर सिंह मीणा ने बताया कि सदर थाना इलाके के एक गांव निवासी 30 साल की महिला ने 16 मार्च 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह दोपहर करीब 12 बजे खेत में फसल कटाई का काम कर रही थी। इसी दौरान धाधरैन गांव निवासी तीन सगे भाई गुमान सिंह बरगी भील, केसर सिंह और सुमेर सिंह खेत पर पहुंचे और उसे जबरन बाइक पर बिठाकर गांव के एक सुनसान मकान में ले गए। जहां तीनों भाइयों ने उसके साथ रेप किया। डिप्टी एसपी ने बताया कि मामले में एक आरोपी सुमेर सिंह को तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन गुमान सिंह और केसर सिंह काफी समय से इधर-उधर रहकर पुलिस से छुपते हुए फरार चल रहे थे। शुक्रवार सुबह कांस्टेबल करतार सिंह को दोनों आरोपियों के गांव में आने की सूचना मिली थी। इस पर कांस्टेबल करतार सिंह मौके पर पहुंचा और दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने लाया। जहां पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गुमान सिंह और केसर सिंह को गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिनका सीएचसी में मेडिकल कराया गया है। जिन्हें अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now