गंगापुर सिटी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी एवं भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के निर्देशानुसार उमर गद्दी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। उमर गद्दी कई सालो से भाजपा से जुड़े हुए हैं। पूर्व में उमर गद्दी नगर परिषद में पार्षद, दो बार अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष रह चुके है। इसके अलावा भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा एवं विधनसभा चुनाव मे भरतपुर सम्भाग संयोजक रहें हैं।
अभी हाल ही में इन्हे भरतपुर लोकसभा चुनाव का संयोजक बनाया गया है।
उमर गद्दी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश मंत्री बनाने पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर मे खरा उतरूंगा।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उमर गद्दी को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।