गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। जिले के गो सेवकों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर भारत की सेना के वीर सिपाहियों एवं शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देकर सेना का मनोबल बढ़ाया। गौ सेवा समिति जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि 4:30 बजे सीताराम जी के मंदिर से विशाल शोभायात्रा तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होकर निकाली गई। तिरंगा शौर्य यात्रा में लगभग 5000 व्यक्तियों का जनसमूह उमड़ पड़ा। सभी हाथों में तिरंगा लिए हुए वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि एवं वीर सिपाहियों का मनोबल बढ़ाते हुए, शहर के सभी सामाजिक संगठन एवं राजनीतिक संगठनों व बच्चे, महिला, पुरुष सभी हाथ मे तिरंगा लीऐ यात्रा में शामिल हुऐ। यात्रा का जगह-जगह पर नगर में स्वागत सत्कार किया गया। फूलों की तिरंगा शौर्य यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई और डीजे झांकियां के द्वारा भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा का आयोजन सफल रहा।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।