गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। 25 अप्रैल। प्रतिदिन मुक पशु पक्षियों के प्रकल्प से जुड़कर रहे लोग गंगापुर सिटी जीव अनुकंपा संस्थान के तत्वाधान में प्रतिदिन प्रातःकाल 7:30 बजे सैकड़ो भक्त मुक पशु पक्षियों के लिए चारा दाना पानी की व्यवस्था कर सहयोग कर रहे हैं। शुक्रवार को इससे जुड़े जीव प्रेमी औद्योगिक रीको क्षेत्र में गाय बंदर में अन्य पशु पक्षियों के लिए उनका भोजन लेकर पहुंचे और हाथों से तरबूज, खीरा, केला, चिड़ावा, मूंगफली दाना आदि वितरण कर प्रकल्प में भागीदारी निभाई। इस मौके पर देवी चरण गर्ग, वेद प्रकाश मंगल, सुनील गर्ग, मनसुख उदेई, महेश कंपाउंडर, अरविंद शर्मा अध्यापक आदि ने सहयोग किया। संस्थान से जुड़े वेद प्रकाश मंगल ने कहा कि इस प्रकल्प में प्रति व्यक्ति से ₹1 प्रतिदिन लेकर महाकुंभ में जोड़ने का प्रयास किया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भागीदारी निभाई है। जिसके चलते जयपुर बायपास मार्ग, भजनाआश्रम, रीको औद्योगिक क्षेत्र व अन्य स्थानों पर प्रतिदिन पशु पक्षियों को चारा दाना पानी की व्यवस्था की जा रही है। मंगल ने कहा कि ₹1 प्रतिदिन देकर गाय, बंदर, पशु पक्षियों को चारा दाना पानी भोजन में कोई भी व्यक्ति सहयोग देकर इस महाकुंभ में भागीदारी निभा सकता है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।