भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शंकरगढ़ मे सुनी मन की बात
प्रयागराज।ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 107वें संस्करण को रविवार को बूथ संख्या 151 रामारिसार्ट गुड़िया तालाब शंकरगढ़ पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों संग मन की बात को सुना और उसके बाद कार्यकर्ताओं सें बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुड़कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात देश के प्रत्येक नागरिकों को अवश्य सुनना चाहिए,उससे हम सबको एक राह राष्ट्र के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश की जनता आत्मनिर्भर बनें। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व मन की बात के जिला संयोजक दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार,डाँ.संगम मिश्र,मनोज गुप्ता, सुधाकर पांडेय, बृजेश पांडेय, राजकुमार मिश्रा, कुलदीप पटेल,करुणापति त्रिपाठी, अखिलेश पटेल, रत्नाकर त्रिपाठी, सुनील प्रजापति, अनुपम पटेल, नेहा सिंह,ज्योति कन्नौजिया, रोहित केसरवानी आदि रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।