युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुबह सिंह सैमाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ता ‘आक्रोश महासंग्राम’ में होंगे शामिल


सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष सुबह सिंह सैमाड़ा के नेतृत्व में, राजस्थान युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘आक्रोश महासंग्राम’ (मुख्यमंत्री आवास घेराव) में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के तहत, वजीरपुर और गंगापुर सिटी से कार्यकर्ता 21 दिसंबर को प्रातः 5:00 बजे वाहनों से जयपुर के शहीद स्मारक के लिए प्रस्थान करेंगे। तैयारियों के अंतर्गत वजीरपुर में पोस्टर विमोचन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए जिला अध्यक्ष ने आंदोलन की महत्वपूर्णता पर प्रकाश डाला।
सुबह सिंह सैमाड़ा ने बताया कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, दलित एवं महिला अत्याचार, और खराब कानून व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस ने यह आंदोलन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल में कुशासन और विफलताओं के चलते आमजन में आक्रोश व्याप्त है।
जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। इस दौरान प्रमुख रूप से राजेश सेहरा, अफकार अहमद, अशरफ अहमद, फरदीन खान, सद्दाम, अशफाक मुनाफ खान भूरा पावटा, सलमान मुफीद, नमो बड़ौली, प्रेमराज, विनोद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now