सफल परियोजना के तहत एक दिवसीय इंटरफेस मीटिंग का आयोजन गदामार में हुआ संपन्न


सफल परियोजना के तहत एक दिवसीय इंटरफेस मीटिंग का आयोजन गदामार में हुआ संपन्न

प्रयागराज।मंगलवार को ग्राम गदामार में यू. के. एस. वी. के. के तत्वाधान में सफल परियोजना के तहत एक दिवसीय इंटरफेस मीटिंग का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में किया गया। सर्वप्रथम पीटर ने सफल परियोजना के उद्देश्य एवं कार्यक्रम के बारे में बताया एवं छोटे किसानों को जैविक खेती पर जागरूकता एवं जैविक उर्वरक की महत्व के बारे में बताया। शंभू नाथ यादव ने पशुओं के बीमारियों, रोकथाम, इंश्योरेंस व टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। राहुल सिंह कृषि विभाग द्वारा किसानों को योजनाओं एवं आधुनिक कृषि उपकरणों के बारे में बताया, ग्राम प्रधान सुनीता सिंह ने गांव के लोगों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया। भुआल सिंह ने सरकारी योजना नरेगा, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आवास एवं शौचालय के बारे में पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुनीता सिंह, पशु विभाग से डॉक्टर शंभू नाथ यादव, रोजगार सेवक भुआल सिंह, कृषि विभाग से राहुल सिंह बागरी, विपिन कुमार सिंह, सफल परियोजना से राधेश्याम यादव, चंद्रशेखर आदि लोग उपस्थित थे।

R. D. Diwedi


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now