अज्ञात सायबर ठगों ने यूपीआई आईडी हैक कर उड़ाए 98 हज़ार 765 रुपए

Support us By Sharing

बयाना 16 सितंबर। व्हाट्सएप पर आई अनजान लिंक को खोलना एक सरकारी स्कूल के लेक्चरर को भारी पड़ गया। लिंक खोलने के बाद सायबर ठगों ने यूपीआई आईडी हैक कर लेक्चरर को कॉल भी किया। इसके बाद लेक्चरर के खाते से 98 हजार 765 रुपए निकल गए। साइबर ठगों ने राशि अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर ली। राशि कटने के बाद पीड़ित लेक्चरर ने सेंट्रल सायबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाकर ठगों के खाते में ट्रांसफर रकम को होल्ड पर कराया है। इसके बाद सोमवार दोपहर थाने जाकर लिखित शिकायत दी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। थाने पहुंचे गांव नगला भगोरी निवासी स्कूल लेक्चरर सत्यवीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उसके व्हाट्सएप पर कोई अनजान लिंक आई थी। जो गलती से डाउनलोड हो गई। इसके बाद किसी अनजान शख्स का फोन आया। साइबर ठगों ने उसकी यूपीआई आईडी हैक कर ली। फोन कटने के बाद उसके एक्सिस बैंक के अकाउंट से 98 हजार 765 रुपये कट गए। ठगों ने यह राशि किसी रजिया बीवी नाम की महिला के सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते में ट्रांसफर की है। पीड़ित लेक्चरर ने फिलहाल अपने खाते को बैंक जाकर फ्रीज करा लिया है। कोतवाली थाने के एएसआई जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर परिवाद दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सोरन सिंह को सौंपी गई है।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!