सवाई माधोपुर 16 मई। सेवा परमो धर्म ग्रुप द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति के शव का खैरदा मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। शव को मुखाग्नि समाजसेवी महेश गुप्ता ने दी एवं उन्होंने ही समस्त खर्च वहन किया।
जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मे जीआरपी पुलिस को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इसके पास जोधपुर अस्पताल की पर्ची मिली जिस पर नाम सुरेश एवं हाथ पर एसकेएस लिखा हुआ था। अंतिम संस्कार में रामगोपाल सिंघल, सीताराम शर्मा, मंयक शर्मा एवं जीआरपी थाने के हैड कांस्टेबल आबिद मौजूद रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।