वेयरहाउस रोड पर दो बाइक में भिड़ंत बरौलीछार में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर


नदबई –में शनिवार देर शाम को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल के चेहरे पर गंभीर चोट आई है, तो एक घायल के पैर में गंभीर चोट आई है।

वेयर हाउस रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत

पहला हादसा नदबई शहर के वेयरहाउस रोड पर हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में 65 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय सड़क पर हलचल कम थी, लेकिन अचानक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी।नदबई निवासी रामस्वरूप (65) पुत्र रामसिंह मीणा अपनी बाइक से घर से निकले ही थे कि, तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामस्वरूप सड़क पर गिर पड़े और उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत रामस्वरूप को उठाकर निजी वाहन से नदबई के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल के पैर में गंभीर चोट आई है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

दूसरी दुर्घटना गांव बरौलीछार में हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में 31 वर्षीय भानू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल भानू शर्मा (31) अपनी बाइक से गांव की ओर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा, तो अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भानू बाइक से गिर गया। जहां भानू को इलाज के लिए राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि, घायल युवक के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now