तीर्थधाम ब्रह्माजी ट्रस्ट मंडल की सातवी कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन

Support us By Sharing

तीर्थधाम ब्रह्माजी ट्रस्ट मंडल की सातवी कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, दवे अध्यक्ष, उपाध्याय बने सचिव

छीच बड़ोदिया। बांसवाड़ा। अरुण जोशी ब्यूरो चीफ। तीर्थधाम ब्रहमजी ट्रस्ट मंडल छींच की की सातवी कार्यकारिणी का निर्धारित समयानुसार आम सभा का आयोजन ब्रह्माजी मन्दीर परिसर में किया गया।ट्रस्ट मंडल संरक्षक विश्वेश्वर आचार्य की अध्यक्षता, पूर्व अध्यक्ष नाथजी भाई मसानी के मुख्य आतिथ्य एवं रमेश त्रिवेदी, रामनारायण शाह, कालुसिंह खैर एवं रमण पंड्या के विशिष्ट आतिथ्य में नवीन कार्यकारिणी गठन की कार्यवाही आरंभ की गई, जिसमे सर्व सम्मति से सप्तम कार्यकारिणी में अध्यक्ष मुकेश दवे, उपाध्यक्ष नरेंद्र आचार्य, सचिव अशोक उपाध्याय, कोषाध्यय रमेश जी नागर, मंत्री मानेंग चौहान डांगी और प्रवक्ता धर्मेंद्र उपाध्याय को मनोनीत किया गया।

प्रकाश त्रिवेदी, वासुदेव पंड्या, भरत पुरोहित, ब्रजमोहन पण्ड्या, गोमती शेकर दवे, मोहनलाल सुथार, रणछोड सोलंकी, देवा भाई चौहान, महेश पंचाल, दिनेश दोसी, जनक भाई भावसार, अर्जुन ममाणी, गुमान सिंह सोलंकी को सदस्य मनोनित किया गया। साथ ही संरक्षक मंडल में नाथजी भाई मसाणी, विश्वेश्वर आचार्य, नाथजी देवा चौहान, हरिकृष्ण पंड्या, रामनारायण शाह, कालूसिंह खैर, भूपेंद्र दवे, रमेश त्रिवेदी, चंद्रकांत सुठार, खुमानसिंह चौहान, नारेंग मुखिया, पदम सिंह राजपुरोहित, केरेंग चौहान, वालेंग सोलंकी एवं प्रेम जी चावड़ा को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर गांव के तीनों ब्राह्मण समाज के साथ ही हाड़खरा पटेल समाज, दशा नागर महाजन समाज, भावसार समाज, पंचाल समाज और सुथार समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भरत पुरोहित ने किया, आभार मुकेश दवे ने माना। ये जानकारी धर्मेन्द्र उपाध्याय ने दी।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!