पूर्व प्रधान संपतसिंह राणावत की मूर्ति का अनावरण


पूर्व प्रधान संपतसिंह राणावत की मूर्ति का अनावरण

शाहपुरा मूलचंद पेसवानी/ शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला आज शुक्रवार को शाहपुरा जिले के फुलियाकलां उपखंड के सांगरिया गांव में आज पहुंचे हैं। मंत्री बी डी कल्ला ने यहां शाहपुरा कांग्रेस की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले पूर्व प्रधान ठाकुर संपत सिंह राणावत की मूर्ति का अनावरण किया। अनावरण समारोह में क्षेत्र के सैकड़ो कांग्रेस जनों के अलावा स्थानीय ग्रामीण व आसपास के इलाकों के कई ग्रामीण जन मौजूद रहे। मंत्री बीडी कल्ला ने यहां ठाकुर संपत सिंह की मूर्ति पर पुष्प व माला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मूर्ति का अनावरण किया।
मूर्ति अनावरण के मौके पर यहां विशाल समारोह का आयोजन भी किया गया है। मंत्री बीडी कल्ला ने आयोजित समारोह को संबोधित किया।
इस मौके पर यहां प्रदेश कांग्रेस सचिव वन्दना माथुर, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश व्यास, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, पूर्व उप प्रधान गजराज सिंह राणावत, कु. लोकेन्द्र सिंह राणावत, शाहपुरा राजपरिवार के जयसिंह राठौड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल, पीसीसी सदस्य संदीप महावीर जीनगर सहित कई जनप्रतिनिधि व आम नागरिक मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  Chauth Ka Barwara : राजस्थान शिक्षक एवम् पंचायतीराज कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्य तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण को लेकर 17 मई को जयपुर करेंगे कुच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now