बाल दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित


डीग।अमरदीप सेन। जिले में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए ! इस दौरान स्कूलों में भी बच्चों के मध्य बाल दिवस के मौके पर बाल सभाएं और विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के आयोजित हुए ! इस दौरान महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल अऊ में बाल दिवस के मौके पर डीग जिला अस्पताल के उपनिदेशक एवं भामाशाह डॉ. जितेंद्र सिंह फौजदार ने बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए , वहीं उन्होंने बच्चों के लिये पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के स्नेह और प्रेम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं जिन्हें जैसा डालने का प्रयास किया जायेगा उनका स्वरूप भी वैसा ही निखर कर समाज के समक्ष दिखाई देगा ! डॉ. जीतेन्द्र फौजदार ने बताया कि बच्चे कोरा कागज होते हैं जैसे संस्कार उस पर लिखे जाएंगे ठीक उसी प्रकार बच्चों में संस्कार के बीच अंकुरित होंगे ! इस अवसर पर शिक्षक हेमराज, शिक्षिका प्रियंका डागुर, आशु तथा स्कूल के बच्चे और स्टाफ मौजूद रहे।

 


यह भी पढ़ें :  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now