विभिन्न विप्र सामाजिक संगठनों ने किया, भगवान परशुराम कथा व्यास का सम्मान

Support us By Sharing

भरतपुर, 10 मई, 2024 | आज अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम मंदिर, पं. सुन्दर लाल बगीची, भरतपुर पर आयोजित, भगवान परशुराम कथा में श्री ब्राह्मण सभा,भरतपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी कौशलेश शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न विप्र सामाजिक संगठनों द्वारा स्वरचित ग्रंथ के वाचक एवं कथा व्यास पं. श्रीपति मिश्र का पटका, माला, शॉल, साफा पहनाकर व भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया व भगवान परशुराम कथा का पूजन किया | भगवान परशुराम कथा के आचार्य ने व्यास गद्दी से कथा में भगवान परशुराम जी के द्वारा आततायिओं का, जो वध किया गया था, उसका विस्तार से वर्णन किया गया | कथा में प्रभु श्री राम के द्वारा, भगवान शिव-धनुष तोड़ने का वर्णन भी किया गया | इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी कौशलेश शर्मा, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष डॉ. सुशील पाराशर, समता आंदोलन के जिलाध्यक्ष केदारनाथ पाराशर, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दयाचंद पचौरी, बाल कल्याण समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगाराम पाराशर, रांगेय राघव राघव कॉलेज के निदेशक शिशुपाल लवानियां, विप्र फाउंडेशन, भरतपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष नेमीचंद मुद्गल, अन्नपूर्णा रसोई के संचालक विष्णुदत्त शर्मा, जयश्री बाँके बिहारी सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिगोविन्द मिश्रा, राज.रोडवेज सेवानिवृत कर्मचारी यूनियन के संभागीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा जघीना, श्री ब्राह्मण समाज,तिलक नगर के अध्यक्ष नत्थीलाल दीक्षित, सेवानिवृत्त थानेदार प्रभुदयाल कटारा, वरिष्ठ सदस्य बनवारीलाल शर्मा, वाइस प्रिंसीपल बाबूलाल कटारा, एलआईसी के लालचंद शर्मा, सेवानिवृत्त अमीन रामेश्वर शर्मा, सहायक अभियंता डी.एन.शर्मा, सेवानिवृत्त विकास अधिकारी इंजी. राजेंद्र दण्डौतिया, सेवानिवृत्त सहायक लेखाधिकारी ईश्वरीप्रसाद शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी मदन गोपाल शर्मा, बाल कल्याण समिति के सदस्य एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा, बृजभूषण पाराशर, जयशंकर जूडो करांटे क्लब के संचालक पीयूष जयशंकर टाइगर, शिक्षाविद दिनेश शर्मा, समाजसेवी अशोक शर्मा सारस, समाजसेवी सुरेश शर्मा, पवन पाराशर, शिक्षाविद सुरेश शर्मा, युवा सामाजिक कार्यकर्ता भरत पचोरी, सारथी महेश शर्मा चिचाना, शिक्षाविद नवीन उपाध्याय ने भी व्यास जी महाराज का सम्मान किया व व्यास गद्दी का पूजन किया। कथा की समाप्ति पर व्यास जी महाराज ने सभी विप्र जनों को आशीर्वाद देते हुए अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!