प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर बारा क्षेत्र के अंतर्गत नीबी लोहगरा में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में हिंदुओं का किए गए निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने लोहगरा बाजार में आक्रोश मार्च निकाला। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान की काले कारनामे का नतीजा है कि आज आतंकवादी भारत जैसे शांति प्रिय देश में हिंदू धर्म विशेष के लोगों पर कातिलाना हमला कर रहे हैं और निहत्था लोगों के जान ले रहे हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के रवि तिवारी जिला मंत्री, मनोज सिंह जिला सह मंत्री, शिवदत्त मिश्र जिला धर्माचार्य, राजकुमार सिंह धर्म प्रसार प्रमुख, शुभम पांडे जिला संयोजक, धर्मेंद्र दुबे जिला समर सत्ता, आदर्श दुबे जिला मिलन प्रमुख, प्रमोद चतुर्वेदी शंकरगढ़ प्रखंड अध्यक्ष, राजू केसरवानी नगर अध्यक्ष शंकरगढ़, दीपक तिवारी किसान नेता, शांति देवी दुर्गा वाहिनी जसरा, पिंटू तिवारी पूर्व प्रधान, शिवांशु शुक्ला, आनंद पांडे, सलिल त्रिपाठी, विकास तिवारी, अक्षत आदि भी कार्यकर्ता और बारा थाने के फोर्स दल बल के साथ मौजूद रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।