जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नामित सदस्य विभवनाथ भारती हुए घोषित भाजपाइयों में हर्ष


जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नामित सदस्य विभवनाथ भारती हुए घोषित भाजपाइयों में हर्ष

प्रयागराज।ब्यूरो राजदेव द्विवेदी।  उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी यमुनानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती को जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद का सदस्य नामित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद का सदस्य नामित होने पर भाजपा यमुनानगर के ज़िलाध्यक्ष विनोद प्रजापति,पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल, विभूति नारायण सिंह,जय सिंह पटेल, राजेश शुक्ला, विक्रमादित्य मौर्य, पुष्पराज सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,जिला कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय,संदीप पाण्डेय आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


यह भी पढ़ें :  शंकरगढ़ में अधिकांश ग्राम सभाओं की कागजों पर हो रही खुली बैठक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now