प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर थाना लालापुर क्षेत्र के गांव नौढिया तरहार के पीपल वाली मंडी घाट पर यमुना नदी से अवैध बालू खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 11 मई से पुलिस के सक्रिय होने के बाद भी इस सप्ताह फिर से प्रतिदिन रात 8 बजे से शुरू होकर सुबह तक लगातार तेजी से अवैध बालू खनन का कार्य चल रहा है। बता दें कि बीते 11 मई को वीडियो वायरल होने के बाद फिर से अवैध बालू खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यमुना नदी में अवैध खनन माफियाओं द्वारा भारी संख्या में जेसीबी, ट्रक व ट्रैक्टर, कई नाव, लेबर और ठेकेदारों को लगा कर प्रतिदिन तेजी से बालू का अवैध खनन करके डंप करना जारी है। कोर्ट और सरकार के आदेशों को धता बता कर निरंकुश होकर अवैध खनन का काला कारोबार बखूबी चलाया जा रहा है। वहीं क्षेत्रीय जनों का कहना है कि अवैध बालू खनन का कारोबार पुलिसिया परमिट पर हो रहा है। उच्च अधिकारियों के छापामारी के बाद भी रात के अंधेरे में अवैध खनन माफियाओं के द्वारा यमुना नदी के सीने को छलनी करना आम बात हो गई है। जो जिम्मेदारों की मिलीभगत की भूमिका पर सवालिया निशान खड़ा करता है। लोगों का सवाल है कि क्या प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत है इस अवैध खनन में? यह सवाल अब जांच का विषय बन गया है। यमुना नदी में चल रहे अवैध बालू खनन की गतिविधियों को लेकर क्षेत्र में कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर कौन है इस अवैध बालू खनन का असली जिम्मेदार?क्या खनन विभाग और क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन इस मामले में माफियाओं के आगे बेबस हो चुका है? या फिर कोई बड़ी कार्यवाही करने से कतरा रहें ? बहरहाल मामला जो भी हो वह अब जांच का विषय बन चुका है। बहरहाल आवाज आपकी न्यूज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।