बारा थाना क्षेत्र में दिन के उजाले में खुलेआम हो रहा मिट्टी का अवैध खनन जिम्मेदार मौन
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर बारा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन जोरों पर चल रहा है। सब कुछ पुलिस व प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है। लेकिन प्रशासनिक अमला शांत बैठा हुआ है। क्षेत्र में जेसीबी लगाकर खनन माफिया शासन के दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। थाना प्रभारी बारा को शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर खनन माफियाओं के हौसले बुलंदी पर हैं। शासन ने पूरे प्रदेश में अवैध रूप से हो रहे खनन पर रोक लगाई हुई है। खनन के लिए शासन से आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रशासनिक अमले को दी गई है। इसके बाद भी बारा थाना क्षेत्र में पुलिस व तहसील प्रशासन की अन देखी वह मिली भगत के चलते मिट्टी खनन का कार्य बेरोक टोक चल रहा है। खनन माफिया खुलेआम जेसीबी से अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी का अवैध परिवहन कर विक्रय कर रहे हैं। जब ट्रैक्टर जेसीबी मालिक से पूछा जाता है कि क्या आपने परमिशन लिया है तो उनके द्वारा जवाब दिया जाता है कि हम थाने पर एंट्री के रूप में माहवारी सुविधा शुल्क देते हैं। तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है की जेसीबी द्वारा मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। पूरा मामला है थाना क्षेत्र के भभई का जहां पर अवैध रूप से सुबह के 5:45 बजे जेसीबी द्वारा मिट्टी के अवैध खनन का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बहरहाल आवाज आपकी न्यूज़ वीडियो और फोटो की पुष्टि नहीं करता। शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद भी अवैध मिट्टी का खनन प्रशासनिक आदेशों की सीधी अवहेलना है। जिससे न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि क्षेत्रीय संसाधनों का भी दोहन किया जा रहा है। प्रशासन की नजर से बचते हुए नियमों की धज्जियां उड़ाना या दर्शाता है कि अवैध खनन कारोबारियों को किसी कार्यवाही का डर नहीं है। वहीं सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन का काम बारा थाना प्रभारी के ड्राइवर संजय यादव की मिली भगत से हो रहा है जो जांच का विषय है। सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या प्रशासन की आंखों के सामने यह अवैध कार्य हो रहा है या फिर इसमें कुछ और गहराई है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।