
विज्ञान भारती के इकाई अध्यक्ष एवं पूर्व वैज्ञानिक करण सिंह सिंघवी ने साप्ताहिक गतिविधि के अंतर्गत हजारों विद्यार्थियों को कई रोचक प्रयोग बताएं
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) विज्ञान भारती इकाई भीलवाड़ा द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालय में विज्ञान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। विज्ञान भारती की इकाई सचिव डॉ. सुनील पोरवाल ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के महात्मा गांधी विद्यालय गठीला खेड़ा, हमीरगढ़, रा.उ.मा.वि. सिदड़ियास, रा.उ.मा.वि. धूलखेड़ा, नारायणपुरा, पनोतीया शाहपुरा, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय तिलक नगर भीलवाड़ा में विज्ञान दिवस पर विभिन्न रोचक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विज्ञान भारती के इकाई अध्यक्ष एवं पूर्व वैज्ञानिक (भाभा परमाणु अनुसंधान संस्थान मुंबई) करण सिंह सिंघवी ने विज्ञान दिवस की साप्ताहिक गतिविधि के अंतर्गत हजारों विद्यार्थियों को कई रोचक प्रयोग बताएं और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत किया। विज्ञान भारती के कार्यकारिणी सदस्यों मुकेश माली, चंद्र प्रकाश मालू, राजेंद्र शर्मा, महेश कोली, विद्या भारती के अध्यक्ष अशोक व्यास ने विभिन्न विद्यालयों में महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन के जीवन परिचय और उनके कार्यकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा विभिन्न विद्यालयों के स्टाफ साथियों ने कार्यक्रम में सहयोग किया।