विजय शर्मा व गोविन्द व्यास तहसील अध्यक्ष मनोनीत


बांसवाड़ा| विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा की संगठनात्मक नियुक्तियों के क्रम में जिला अध्यक्ष ललित कुमार जोशी ने शुक्रवार को विप्र फाउंडेशन तहसील गढ़ी अध्यक्ष पद पर विजय शर्मा परतापुर एवं गनोड़ा तहसील अध्यक्ष गोविंद व्यास गनोड़ा को मनोनीत किया है। गढ़ी महामंत्री भरत दवे परतापुर एवं मोटागांव निवासी जयप्रकाश सेवक गनोड़ा तहसील महामंत्री नियुक्त किया है। उक्त जानकारी विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा के जिला प्रवक्ता विनोद कुमार पानेरी ने देते हुए बताया कि यह नियुक्तिया विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष ललित कुमार जोशी ने विप्र फाउंडेशन जोन 1 ए प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल की सहमति एवम प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी की अनुशंसा से की गई है। दोनों ही ब्लॉक अध्यक्षों को शीघ्र कार्यकारिणी विस्तार करने को कहा है।


यह भी पढ़ें :  Bharatpur : शिक्षा नगरी नदबई परम सन्तों के संगम से हुई सौभाग्यशाली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now