कुशलगढ़|शोक की लहर जन जन के प्रिय बांसवाड़ा जिला संघ चालक, वनवासी कल्याण आश्रम जिलाध्यक्ष पूर्व प्रधान पंचायत समिति कुशलगढ़ व समाजसेवी विजय सिंह देवदा का निधन। उदयपुर की गीतांजलि हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज।उनकी अंतिम संस्कार पैतृक गांव निश्नावट में किया जाएगा। कुशलगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता मधुसूदन व्यास ने बताया कि जनजाति क्षेत्र में शिक्षा और संस्कार की अलख जगाते हुए भक्ति आंदोलन की धारा से समाज बंधुओ को जोड़कर सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतन का शंखनाद करने वाले कर्मयोगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक विजय सिंह जी देवदा का महाप्रयाण इस क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपनी शरणागति प्रदान करें तथा आत्मीय स्वजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता प्रदान करें दिवंगत आत्मा के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु से प्रार्थना है कि वह ऐसे कर्म योगी को सदैव के लिए अपनी शरणागति प्रदान करें। भाजपा नेता पूर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर,प्रधान कानहिंग रावत,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र सेठिया,नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र अहारी, आरएसएस के कैलाश राव सहित कई लोगोंने शोक व्यक्त किया।