ग्राम पंचायत डेरा व लखनपुर में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन


जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर विकासखंड शंकरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डेरा व ग्राम पंचायत लखनपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत डेरा में कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला ग्राम प्रधान अनारकली ने की। ग्राम विकास अधिकारी जगदीश सिंह संयोजक रहे। वही ग्राम पंचायत लखनपुर में कार्यक्रम के अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामजतन ने की। ग्राम विकास अधिकारी अतुल रंजन संयोजक रहे। ग्रामीणों ने चौपाल में कई समस्याओं की मांग रखी। ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने जल्द ही इन कार्यों को दूर करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन से ग्रामीण संतुष्ट दिखे।ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, किसान सम्मन निधि समेत तमाम सरकारी योजनाएं शामिल थी। साथ ही जाति और आय प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया भी समझाई गई। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलने वाली सहायता के बारे में भी बताया। इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार के सदस्य के मृत्यु पर उनके बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाने वाली जानकारियां दी गई। ग्राम चौपाल में कृषि योजनाएं, स्वास्थ्य योजनाएं, शिक्षा योजनाएं आदि पर भी जानकारी दी गई। ग्राम चौपाल में कृषि संबंधी जानकारी देते हुए बताया गया की नई कृषि तकनीकें, फसल बीमा योजनाएं, मिट्टी की जांच आदि विषय पर भी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत टीकाकरण कार्यक्रम स्वास्थ्य जांच शिविर आदि की भी जानकारी दी गई। ग्राम चौपाल में शिक्षा और रोजगार संबंधी जानकारी दी गई जैसे की शिक्षा योजनाएं रोजगार के अवसर आदि। ग्राम चौपाल में ग्राम विकास संबंधी जानकारी दी गई जैसे की सड़क निर्माण पानी की व्यवस्था आदि। अधिकारियों ने कहा कि ग्राम चौपाल एक अच्छा मंच है जहां ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती है। इतना ही नहीं उनकी समस्याओं का समयानुसार समस्याओं का समाधान भी किया जाता है।कार्यक्रम के दौरान स्टाफ समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now