ग्राम विकास समिति ने अग्नि पीड़ित परिवार को सौंपी 151000 रुपए की आर्थिक सहायता, ग्रामवासी रहे मौजूद
बौंंली, बामनवासl श्रद्धा ओम त्रिवेदीl बरनाला तहसील क्षेत्र में स्थित ग्राम टिगरिया में गुरुवार को ग्राम विकास समिति की मानवीय पहल देखने को मिली। स्थानीय निवासी अग्नि पीड़ित मीठालाल पुत्र श्रीलाल सांगला को ग्राम विकास समिति के नेतृत्व में एकत्रित की गई 151000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपी गई। गौरतलब है कि विगत 27 फरवरी की दोपहर को मीठालाल पुत्र श्रीलाल सांगला के चार छप्परपोश में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया।। जिसमें पीड़ित का करीब साढ़े आठ लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।
ग्राम विकास समिति मीडिया प्रभारी सचिन घुणावत ने बताया कि परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए ग्रामवासियों ने आपसी सहयोग से सहायता राशि एकत्र कर पीड़ित परिवार को सौंपने का निर्णय लिया। गुरुवार को यह राशि परिजनों को सुपुर्द की गई।
इस अवसर पर मनोज लोटन, रामकेश घुणावत, ऋषि सांगला, ओमप्रकाश गोहली, रामजीलाल प्रजापत, धर्मराज मीणा, विनोद प्रजापत, हेमराज टेलर, ऋतुराज भानु रॉबिन मीणा और मनराज मीणा सहित कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।