गंगापुर सिटी।विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक सुशील ओझा के मार्गदर्शन में शुक्रवार रात्रि आयोजित वर्चुअल बैठक में संगठन की हाल ही की उल्लेखनीय उपलब्धियों—श्रीपरशुराम ज्ञानपीठ की स्थापना, अरुणाचल प्रदेश में 54 फीट ऊँची भगवान परशुराम की प्रतिमा का लोकार्पण तथा गंगापुर सिटी में राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखरजी ने विशेष संबोधन में कहा कि “विप्र फाउंडेशन ने समाज जीवन में एक नई और युगांतकारी कार्य संस्कृति को जन्म दिया है।” उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार और स्वावलंबन की दिशा में संगठन के प्रयास प्रेरणादायी हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक भवन केवल ढाँचे न रहकर शिक्षा और संस्कार के मंदिर बनें, संस्कृति का संवर्द्धन हो तथा कार्यशैली युगानुकूल और अनुकरणीय बने। जयपुर में नवनिर्मित “परशुराम ज्ञानपीठ – सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रिसर्च” में कन्या छात्रावास, शोध संस्थान, कौशल विकास केन्द्र, कोचिंग सहयोग, आदिशंकर ई-लाइब्रेरी और प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे प्रकल्प समाज की दिशा और दशा को नया आयाम देंगे।
चंद्रशेखरजी ने कहा कि “सामर्थ्य का सदुपयोग ही अस्तित्व को सार्थकता देता है।”उन्होंने ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत पर शोध को आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे समाज को अपनी जड़ों से जुड़ने और वास्तविक स्वरूप को जानने का अवसर मिलेगा।
बैठक में देशभर और राजस्थान के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और लोककल्याणकारी कार्यों के प्रति अपने सहयोग व समर्थन का आश्वासन दिया।
युवा जिलाध्यक्ष गंगापुर सिटी धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. विजय बासोतिया,आर.बी.शर्मा,डॉ. हेमंत शर्मा,मनीष पारीक सहित अनेक पदाधिकारियों ने विचार रखे। संचालन करते हुए राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक सुशील ओझा ने माननीय चंद्रशेखरजी का अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट किया।
बैठक में विशेष रूप से राजस्थान जोन-1डी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा,जिलाध्यक्ष दिलीप तिवाड़ी,करौली जिलाध्यक्ष शिवचरण शर्मा (एस.आई.),युवा जिलाध्यक्ष धनेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुड़े।अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमेश्वर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।