“भगवान परशुराम सम्पूर्ण समाज के प्रेरणास्रोत”: डॉ.हेमंत शर्मा
गंगापुर सिटी, 5 मई। पंकज शर्मा। सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु के छठे अवतार, आराध्य देव भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर लालसोट, मंडावरी और वजीरपुर में भव्य श्री परशुराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इन शोभायात्राओं में विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन एक डी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा ने अनेक ब्रह्मजनों के साथ श्रद्धाभाव से सहभागिता की।
इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने कहा, “भगवान परशुराम न केवल ब्राह्मण समाज बल्कि सम्पूर्ण मानव जाति के आराध्य देव हैं। उनके तप और तपोबल से पूरा समाज प्रेरणा लेता है। वे धर्म, न्याय और सत्य के प्रतीक हैं।”
कार्यक्रम में डॉ. हेमंत शर्मा के साथ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ई-लाइब्रेरी प्रकल्प राष्ट्रीय प्रभारी सियाराम शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री कैलाश तिवाड़ी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष दिलीप तिवाड़ी, सर्व ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, विप्र फाउंडेशन युवा जिलाध्यक्ष धनेश शर्मा, गोपाल शर्मा पार्थ, हरीश शर्मा महूकलां, जिला संगठन महामंत्री मदन मोहन शर्मा, युवा जिला महामंत्री अंकुश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं ब्रह्मजन उपस्थित रहे। युवा जिलाध्यक्ष धनेश शर्मा ने बताया कि सभी शोभायात्राओं में समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान परशुराम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।