विप्र फाउंडेशन ग्राम इकाई ठिकरिया द्वारा रा.उ.मा.वि.ठिकरिया में वृक्षारोपण किया


बांसवाड़ा| विप्र फाउंडेशन ग्राम इकाई ठिकरिया द्वारा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठिकरिया द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी ने कहा की पर्यावरण रक्षा हेतु वृक्षारोपण को आवश्यक बताया। इस अवसर पर 35 वृक्ष लगाए गए और सभी ने पोधो को बड़ा करने का संकल्प लिया. अमृता देवी पुरुष्कार प्राप्त डा.रागिनी शाह द्वारा उक्त पोधे निशुल्क उपलब्ध करवाए गए.

इस अवसर पर अशोक वृक्ष,कनेर, परिजात इत्यादि के पेतीस वृक्ष लगाए गए। विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष विनोद त्रिवेदी,युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष रोशन उपाध्याय ग्राम इकाई अध्यक्ष शैलेंद्र रख,त्रिपुरा कॉलोनी अध्यक्ष योगेश पंड्या,प्रभारी राजेंद्र आचार्य,धर्मेश ठाकुर, उप प्रधानाचार्य तुलसी निनामा,जितेंद्र रायकवाल,राजकुमार दोषी सहित विद्यालय कर्मी भी उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल उद्योगों के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है: राजेश राठौड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now