गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। आज गंगापुर सिटी में निकलने वाली तिरंगा शौर्य यात्रा के अवसर पर विप्र फाउंडेशन गंगापुर सिटी की ओर से मुख्य बाजार में यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।
विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष श्री दिलीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर विप्र फाउंडेशन जॉन 1डी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व सदस्यगण भी उपस्थित रहेंगे।
डॉ. शर्मा ने कहा कि यह तिरंगा शौर्य यात्रा देशभक्ति, एकता और भारतीय सेना के अदम्य साहस को सम्मान देने का प्रतीक है। विप्र फाउंडेशन राष्ट्रहित के ऐसे आयोजनों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
विप्र फाउंडेशन परिवार की ओर से सभी नगरवासियों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दें।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।