लियो कॉलेज में विप्र महिला महाकुंभ कल, बैठक में व्यवस्थाओं पर चर्चा


बांसवाड़ा| विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में महिला महाकुम्भ की तैयारियां जोरों पर हैं। विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को लियोनल कॉलेज के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी ने की। मुख्य अतिथि लियो संस्थान के निदेशक मनीष त्रिवेदी रहे। बैठक में रविवार को प्रस्तावित विप्र महिला महाकुंभ के लिए खेल मैदान, अल्पाहार, भोजन, सांस्कृतिक मंच, स्वागत सहित विभिन्न समितियों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में खेल संयोजक विनोद पानेरी ने प्रतियोगिता आयोजन एवं दायित्वों पर जानकारी दी। विभिन्न वक्ताओं ने सम्पूर्ण सम्भागीय क्षेत्र में निमंत्रण वितरण की प्रगति पर चर्चा की गई। जिले में महासंपर्क अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रगति से अवगत कराया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव पुष्पा व्यास, शालू शर्मा, हीरावती व्यास, महिला संरक्षक कृष्णा गृहस्थी सहित अनेक महिला सदस्य उपस्थित थी। शरद ठाकोर, गिरीश पण्डया, सतीश भण्डारी, विमल व्यास, आराधना जोशी, नीता शर्मा, दिनेश्वरी पाठक, शालिनी त्रिवेदी ने खेल आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। महाबैठक में व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज भट्ट सालीया, के के शुक्ला, जिला महामंत्री शशि कुमार शर्मा, यज्ञोपवीत संयोजक रामशंकर जोशी, विनोद त्रिवेदी, नवीन त्रिवेदी, मनोहर जोशी, शरद त्रिवेदी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव राघव वैष्णव, ललित द्विवेदी सहित अनेक विप्र पदाधिकारी एवं विप्र शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now