18फरवरी को आश्रम में होगा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन


आश्रम में कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर बनाई कमेटी तीन दिन तक रहेगी धार्मिक गूंज

खोड़न, बांसवाड़ा, अरुण जोशी: वसुधैव कुटुंबकम आश्रम सुजाजी का गढ़ा बरोडिया में रविवार को भागवत सेवा समिति आश्रम कमेटी सर्व समाज सनातन धर्म भक्तजन कि बैठक आयोजित हुई इस अवसर पर बांसवाड़ा डूगरपुर उदयपुर जिले से भक्तजन उपस्थित हुए ।आए हुए सभी अतिथियो का स्वागत आश्रम परिवार कि ओर से किया गया।कार्यक्रम कि अध्यक्षता हीरालाल चौबीसा मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या डूगरपुर ने की इस अवसर पर आचार्य रुद्रेन्द्र शेखर महाराज ने इस धार्मिक कार्यक्रम में सर्व समाज को सहयोग को लेकर कहा।आश्रम अध्यक्ष भगवती लाल पंचाल ने बताया की आगामी आश्रम में 18 फरवरी से 20 फरवरी तक तीन दिन तक कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा । जन प्रचार कमेटी का गठन किया साथ ही इस कार्यक्रम में आने वाले सभी भक्तो के लिए सुरक्षा को लेकर प्रभार सौपे।जिसमे सभी कार्य को लेकर अलग अलग कार्य कमेटी बनाई जो यह बहुत बड़ा धार्मिक आयोजन होगा 18 फरवरी को विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी 111हवन कुंड है। हवन कुंड के साथ तीन दिन तक कार्यक्रम का धार्मिक आयोजन होगा । भूमि पूजन 5फरवरी को किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभु पंड्या ने कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में क्षेत्र के भामाशाह को आगे आकर सहयोग को लेकर कहा ।सभी गांव से भक्तो को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने को कहा ।आचार्य नीलेश भट्ट के सानिध्य में हवन यज्ञ पूजा साधना होगी। यहा पर विराट हिन्दू सनातन धर्म सम्मेलन 18फरवरी को आश्रम में होगा। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डुगरापूर प्रभु पंड्या आश्रम कोषा अध्यक्ष विक्रम सिंह वाघेला बाई का गढ़ा उप सरपंच नाथू सिंह चौहान, लेप्म्स उपा अध्यक्ष छत्र सिंह राठौड़ भाजपा पालोदा मंडल उपा अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान गौतम लाल नायक रामजी पाटीदार अरुण नायक,गेंदा लाल नायक पूर्व उप सरपंच सुरेन्द्र सिंह चौहान मेतवाला केशवलाल पाटीदार आसोडा नानुराम पटेल मेतवाला जगदीश पाटीदार ओढ़ा नयनेश जानी खोडन शांतिलाल पाटीदार गणेशलाल पाटीदार बेनीचन्द लबाना मोर देवीलाल जोशी पुनाली विकास बुझ पीयूष तेली महेंद्र पंड्या घनश्याम पंचाल राजेंद्र पंड्या गिरजा शंकर पंड्या धुलजी सुथार आसोडा हेमेंद्र गायरी प्रवीण गायरी,पंचायत क्षेत्र सुजाजी का गढ़ा खोड़न मेतवाला पालोदा बाई का गढ़ा पीछोड़ा बड़ा आस पास के गांव से भक्तजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन गणेश लाल पाटीदार, ने किया।आभार कोषा अध्यक्ष विक्रम सिंह वाघेला आश्रम मीडिया प्रभारी प्रकाश चन्द्र नायक ने माना ।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now