बल्या जोषी ने लगाई पपलाज माता को कनक दण्डवत
लालसोट 18 फरवरी। भाजपा कार्यकर्ता शिवशंकर बल्या जोशी ने डॉ. किरोड़ी के लिए पपलाज माता से की गई प्रार्थना पूरी होने पर माता को कनक दण्डवत की षुरूआत की। जिसमें डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने पहुंचकर बल्या जोशी का माला और साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया।
उल्लेखनीय है कि लालसोट के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व सदस्य दूरसंचार समिति, नई दिल्ली, लालसोट विकास मोर्चा अध्यक्ष शिव शंकर बल्या जोशी ने डॉक्टर किरोडी लाल के विधानसभा चुनाव में नामांकन के बाद माँ भगवती पपलाज माता के मंदिर में उनके जीतने पर कनक दण्डवत लगाने की मन्नत मांगी थी। उसके बाद डॉ. किरोड़ी के जीतने तथा राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री बनने के बाद अब शिव शंकर बल्या जोशी ने अपनी प्रार्थना पूरी होने पर परिवार के सदस्यों के साथ मां भगवती की कनक दंडवत का शुभारंभ किया। इस दौरान जब कार्यकर्ताओं के द्वारा कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को दूरभाष के माध्यम से अवगत करवाया तो मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अपने कार्यकर्ता जोशी से मिलने यात्रा रूट पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और उसके बाद लालसोट विधायक रामविलास मीणा भी शिव शंकर बल्या जोशी से मिलने पहुंचे और और सभी लोगों ने जोशी का सभी सदस्यों के साथ परिवार के सभी सदस्यों के साथ माला और साफा पहनकर स्वागत सत्कार किया। इस दौरान देखा गया कि लालसोट भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी ने मां के दरबार में दंडवत हाजिरी स्वीकार करने की अर्जी लगाई।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।