अपहरण व दुष्कर्म का वांछित आरोपी सेन नगर तिराहे से धराया
प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। महिलाओं संबंधी अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में शंकरगढ़ पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के सेन नगर तिराहे से अपहरण व दुष्कर्म मामले में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में पंजीकृत नामजद वांछित अभियुक्त सहवान पुत्र सरफराज निवासी माझियारी बहेलिया थाना शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।