प्रयागराज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के क्रम में शंकरगढ की पुलिस द्बारा गुरुवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।उक्त कार्यवाही पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव एवं एसीपी बारा संतलाल सरोज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना शंकरगढ़ ओम प्रकाश के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक अनुराग ने न्यायालय एसीजेएम 15 इलाहाबाद द्वारा निर्गत वारंट से सम्बंधित वारंटी हौशला प्रसाद कुशवाहा पुत्र रामलखन निवासी सुरवल चंद्पुरिया शंकरगढ प्रयागराज को गिरफ्तार कर आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।