बूंद बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण जिम्मेदारों पर उठे सवाल
जिम्मेदार व जनप्रतिनिधि जानकार बन रहे अनजान
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर विकासखंड शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखनपुर में करोड़ों की लागत से बनी पानी की टंकी महज शोपीस बनकर रह गई है। पाठा क्षेत्र होने की वजह से हर साल गर्मी के मौसम में पानी की समस्या विकराल रूप ले लेती है। करोड़ों खर्च करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। 2.5 करोड़ की लागत से बनी टंकी इसका जीता जागता उदाहरण है। टंकी तो बन गई, लेकिन पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंचा। गांव के दीपक ने बताया कि पानी का कनेक्शन लेने के बाद भी समस्या बनी हुई है। हम लोग परेशान हैं और पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। आखिर कब तक इस समस्या का समाधान होगा? क्या प्रशासन हमें पानी देने में असमर्थ है? या फिर हमारी समस्याओं को अनदेखा कर रहा है। राजेश तिवारी ने बताया कि पानी की समस्या ने उनकी जिंदगी को बहुत प्रभावित किया है।हम लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। आखिर कब तक इस समस्या का समाधान होगा?उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की और कहा कि अब और नहीं सहा जाएगा। दिवाकर ने बताया कि तहसील दिवस में की गई शिकायत के बाद जल निगम के अधिकारी तो मौके पर आए लेकिन बिना पानी की व्यवस्था किए बैरंग वापस लौट गए। प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। आखिर कब तक इस समस्या का समाधान होगा, लोग आज भी पूछ रहे हैं कि क्या प्रशासन की नींद कभी टूटेगी?
यहां तक की जिम्मेदार और जनप्रतिनिधि इस समस्या से जानकर भी अंजान बने हुए हैं। बताया गया कि पानी टंकी को बने हुए लगभग 6 साल बीत चुके हैं लेकिन आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई है।सिर्फ शो पीस बनकर टंकी खड़ी हुई है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।