भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री, दियाकुमारी और प्रेमचंद बैरवा के उपमुख्यमंत्री बनने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर


भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री, दियाकुमारी और प्रेमचंद बैरवा के उपमुख्यमंत्री बनने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर

सवाई माधोपुर 12 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद आज भाजपा के विधायक दल की बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश भाजपा के चार बार से महामंत्री और सांगानेर विधायक भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनते ही सवाई माधोपुर के भाजपा कार्यकर्ताओ मे खुशी की लहर उठ गई। जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में जिले मे कई स्थानों पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े। जिलाध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसमें हमेशा कार्यकर्ता को सर्वोपरि नेता माना जाता है हमे खुशी है कि भाजपा के विधायकों ने संगठन में निष्ठा रखने वाले भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री, विधाधर नगर विधायक राजकुमारी दियाकुमारी और दूदू विधायक प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाकर कार्यकर्ताओ का उत्साह बढ़ाया है। इसके लिए जिलाध्यक्ष दीक्षित ने कार्यकर्ताओ के साथ प्रदेश नेतृत्व सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now