तिरंगा यात्रा मे भारत माता के जयकारे के साथ गूंजा सेना के सम्मान में हम सब मैदान में


प्रयागराज। आपरेशन सिन्दूर के सफलता के बाद देश की सेना के अभिनंदन और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए शनिवार को लेडियारी बाजार में मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता आम नागरिक राष्ट्र भक्त कार्यकर्ताओं ने काली माता मंदिर से मंडी चौराहे होते हुए काली मंदिर में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा समापन पर मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि देश की सेना के शौर्य और शक्ति से पुनः पूरे विश्व में भारत का कीर्तिमान फैला है। तिरंगा यात्रा लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को और प्रज्वलित कर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बनता चला जा रहा है।तिरंगा यात्रा समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है। पाकिस्तान को घर मे घुसकर देश की सेना ने ऐसा सबक सिखाया की पूरा विश्व सन्न रह गया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, वंदेमातरम्, धर्म पूछकर मारा था, घर में घुसकर मारेंगे, सेना के सम्मान में हम सब है मैदान में आदि जयघोष में भारी उत्साह रहा। वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर द्विवेदी ने कहा देश की सेना ने पुनः तिरंगे का मान बढ़ाया पूरे विश्व में फैलाया है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय,अनुराग शुक्ला,पूजा मिश्रा , देवेन्द्र प्रताप सिंह, शशिकांत तिवारी, प्रभुनाम हरिजन, सरस्वती प्रसाद मिश्र, मनीष पांडेय, विवेकानंद कुशवाहा, नितिन मिश्र,सुनील गुप्ता,भीम कन्नौजिया,विकेश पटेल,कृष्ण कुमार केसरवानी आदि के साथ भारी संख्या में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित रहें।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now