सवाई माधोपुर 6 मार्च। राज्यसभा सांसद एवं बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला बुधवार को निजी यात्रा पर सवाई माधोपुर पहुँचे स इस अवसर पर जिले के कांग्रेस पधाधिकारियो ने उनका सूत की माला, साफा एवं भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद जैन ने बताया कि सांसद शुक्ला ने जिले की कांग्रेस संगठनात्मक गतिविधियों एवं राजनीतिक विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिर्राज गुर्जर, महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक विनोद जैन, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल जैन वर्धमान, कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल बंसल उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।