विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ बांसवाड़ा द्वारा भारतीय नव वर्ष पर आयोजित विशाल शोभा यात्रा का स्वागत


कुशलगढ़| विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ बांसवाड़ा द्वारा भारतीय नव वर्ष पर आयोजित विशाल शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम चंदर्पोल गेट के अंदर मटकेश्वर महादेव मंदीर पर किया गया। महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डा. कीर्ति आचार्य, कार्यवाहक महिला जिला अध्यक्ष अर्चना दवे के नेतृत्व मे आयोजित स्वागत कार्यक्रम मे दो बच्चो ने भगवान परशुराम का रूप धर आशिर्वाद प्रदान कर आकर्षण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन द्वारा शीतल ज्यूस वितरित किया गया। नगर अध्यक्ष ईश्वर दास वैष्णव, वरिष्ठ के. के. शुक्ला, जिला महामंत्री शशी कुमार शर्मा, कैलाश जोशी,राम शकर जोशी सहित अनेक पदाधिकारियों का सहयोग रहा।इस अवसर पर लिमथान मे आयोजित 101 कुण्डीय विष्णु यज्ञ और विशाल गंगा जल यात्रा तीन दिवसीय कार्य क्रम संयोजक विनोद पानेरी आयोजन के मुख्य आचार्य किशोर शुक्ला ने भी उपस्थित रह कर कार्यक्रमो की जानकारी दी।


यह भी पढ़ें :  श्री कदमखंडी धाम में आयोजक दौलत सिंह के साथ भागवत कथा का रसपान कर रहे हजारों श्रद्धालु
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now