भाजपा की परिवर्तन यात्रा के नदबई पहुंचने पर टिकट चाहने वाले प्रत्याशीयों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Support us By Sharing

परिवर्तन यात्रा में दिखा भाजपा युवा नेता फौजदार का जलवा

रथ पर सवार भाजपा के नेताओं ने माना युवा नेता फौजदार का लोहा

रौनीजा और नदबई कस्बे में भाजपा युवा नेता फौजदार के साथ हजारों लोगों ने किया परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत

नदबई। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा ने शुक्रवार को नदबई कस्बे में प्रवेश किया। इस अवसर पर नदबई के रौनीजा गाँव में तथा नदबई कस्बे में स्थानीय युवा भाजपा नेता और समाजसेवी दौलत सिंह फौजदार ने अपने समर्थकों व हजारों लोगों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। बुधवार को नदबई विधानसभा में प्रवेश करने के बाद यह यात्रा आज नगर से होते हुए नदबई कस्बे में पहुँची है।

गौरतलब है कि पूर्वी राजस्थान में परिवर्तन संकल्प यात्रा 2 सितंबर के दिन सवाईमाधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रारंभ की गई थी। लेकिन आज परिवर्तन संकल्प यात्रा के नदबई पहुंचने पर भाजपा से टिकट मांग रहे प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें दौलत सिंह फौजदार के साथ काफी भीड देखने को मिली। दो दिन पूर्व जब यात्रा नदबई विधान सभा क्षेत्र के उच्चैन कस्बे में पहुँची थी, तब भी दौलत सिंह फौजदार ने हजारों लोगों के साथ यात्रा का स्वागत किया था, तथा यात्रा के साथ लोगों को जोड़ते हुए विशाल बाइक रैली निकाली थी।

वहीं कस्बे में परिवर्तन यात्रा का पूर्व पर्यटन मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा ने नगर तिराए पर बुलडोजर लगवा कर फूल बर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जिला प्रमुख जगत सिंह ने भी बायपास चौराहा पर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया, इसी कड़ी में पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह ने गांव खांगरी में परिवर्तन यात्रा के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

आज रौनीजा में दौलत सिंह फौजदार ने यात्रा के रथ में सवार नेताओं पर पुष्प वर्षा करवाई, तथा एलईडी वैन के माध्यम से सम्पूर्ण क्षेत्र में यात्रा का प्रचार-प्रसार करवाया। नदबई कस्बे में भी दौलत सिंह ने यात्रा का बड़े उत्साह के साथ अपने समर्थकों संग अभिनंदन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में बाइक सवार युवाओं ने दौलत सिंह के साथ यात्रा को आगे बढ़ाते हुए एक भव्य बाइक रैली निकाली।
इस अवसर पर दौलत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नदबई का एक – एक व्यक्ति इस बार नदबई में भारतीय जनता पार्टी का विधायक चुनकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आतुर है। दौलत सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि लूट और झूठ की कांग्रेस सरकार को बदलना आज हर एक व्यक्ति का दायित्व है, तथा सभी को अपना यह दायित्व निभाना है।
इस अवसर पर केंद्र सरकार में राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भरतपुर सांसद रंजीता कोली, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा जितेंद्र गोठवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल तथा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व हजारों लोग उपस्थित रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!