महामंडलेश्वर जगदीशपुरी के शक्करगढ़ पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत, बांटा प्रसाद


महामंडलेश्वर जगदीशपुरी के शक्करगढ़ पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत, बांटा प्रसाद

शाहपुरा-पेसवानी। शक्करगढ़ से अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होकर बुधवार शक्करगढ़ पहुंचे अमरज्ञान निरंजन आश्रम के स्वामी महामंडलेश्वर जगदीश पुरी महाराज का ग्राम वासियों ने स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए।
महामंडलेश्वर का ग्राम वासियों ने लाल का खेड़ा टोल प्लाजा से ढाई सौ बाइक रैली के साथ स्वागत करते हुए उन्हें कस्बे मैं लेकर पहुंचे। जहां पर ग्राम वासियों ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा लंबी कतार बनाकर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। संकट हरण हनुमत धाम पहुंचने पर मुख्य द्वार पर महिलाओं एवं जेसीबी मशीन से पुष्प वर्षा की गई।
महामंडलेश्वर जगदीश पुरी ने सभी भक्तजनों को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बताया। श्रद्धालुओं को अयोध्या से लाया गया प्रसाद को हनुमत धाम में बनाए गए 4100 लड्डुओं के साथ सम्मिलित सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। ग्राम वासियों ने कहा कि शक्करगढ़ कस्बा आज गौरवावित महसूस कर रहा है। अयोध्या के ऐतिहासिक पल के शाहपुरा जिले से शक्करगढ़ आश्रम के स्वामी महामंडलेश्वर जगदीश पुरी महाराज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी रहे हैं।


यह भी पढ़ें :  सेवादल जिला अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now