पिकअप गाड़ी को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली पलटी मौके पर हुई मौत एक घायल


डीग। मंगलवार को डीग बरई रोड़ स्थित रेलवे फाटक से आगे पिक अप को बचाने के चक्कर में टैक्टर ट्राली पलट जाने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई।तथा एक गंभीर रुप से घायल हो गया।जिसे प्राथमिक उपचार के लिए डीग चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन पुत्र मंगतू निवासी निगोही 25 वर्ष, भूपेंद्र पुत्र डोरी लाल जो की डीग से सरसों बेचकर अपने गांव निगोही जा रहे थे।तभी मंगलवार की रात्रि 8 बजे डीग बरई रोड़ स्थित रेलवे फाटक से आगे पिक अप को बचाने के चक्कर में टैक्टर ट्राली पलट गई।
डॉ जीतेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सचिन की मौके पर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को डीग चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक सचिन दो भाई हैं । सचिन का छोटा भाई तेजपाल अमरावती में एक निजी कंपनी में काम करता है । और सचिन गांव निगोही में रहकर खेती-बाड़ी का काम संभालता है । गांव निगम में घटना की सूचना मिलने के बाद डीग जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । खोह थाने के एएसआई जयसिंह घटना की सूचना मिलने के बाद डीग अस्पताल पहुंचे और मृतक सचिन के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया डॉ जितेंद्र बरई की तरफ से आ रहे थे उन्होंने गाड़ी रोककर तुरंत घायल को अपनी गाड़ी में लेकर आयेऔर प्राथमिक उपचार किया ।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now