सवाई माधोपुर 5 अक्टूबर। राजीव गाँधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय रामसिंहपुरा स.मा. द्वारा 5 अक्टूबर को वन्य जीव सप्ताह मनाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वन्यजीव संरक्षण विषय पर व्याख्यान एवं रणथम्भोर राष्ट्रीय उद्यान के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
संग्रहालय प्रभारी मोहम्मद यूनुस ने बताया की इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य, वन्य जीवों के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोग जाने और बच्चे वन्य जीवों के महत्व के बारे में जाने और समझें। इस कार्यक्रम में सवाई माधोपुर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
वैज्ञानिक सुस्मिता नामाता द्वारा वन्यजीव संरक्षण पर व्याख्यान के पश्चात् सभी छात्र एवं छात्राओं को रणथम्भोर राष्ट्रीय उद्यान में वन्य प्राणियों को देखने एवं वनस्पतियों से सम्बंधित जानकारी प्रदान करने के लिए संग्रहालय के, वैज्ञानिक-डी डॉ प्रवीण कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने रणथम्भोर राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद लिया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।