महिला ने चाकू से काटा युवक का गुप्तांग,पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार


महिला ने चाकू से काटा युवक का गुप्तांग,पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

कौशाम्बी‌।मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शारिफपुर में मंगलवार को खौफ़नाक मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक का दोपहर के वक्त किसी बात को लेकर पड़ोसन से कहा सुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपी महिला ने युवक के गुप्तांग पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक खून से लथपथ होकर दर्द से तड़पने लगा। चीख-पुकार सुन परिवार वाले उसे गंभीर हालत में इलाज़ के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची तत्काल पुलिस फ़ोर्स ने घायल युवक के हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसको प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में क्षेत्राधिकार मंझनपुर अभिषेक सिंह द्वारा बताया गया है कि थाना मंझनपुर अंतर्गत एक पुरुष का उसकी पड़ोसी महिला से किसी बात पर वाद विवाद होने पर महिला द्वारा चाकू से गुप्तांग काट दिया गया था। घायल के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसको प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। महिला को हिरासत में लेकर चाकू बरामद कर पूछताछ करते हुए अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।तहरीर के मुताबिक महिला का पति सउदी में रहता है और महिला घर पर अकेली रहती है तो महिला के बुलाने पर युवक महिला के घर गया फिर दोनों में कैसे विवाद हो गया जबकि पहले किसी प्रकार का विवाद नहीं फिर महिला ने किस साक्ष्य के द्वारा बुलाया या युवक अपने अनुसार गया। यह एक बहुत बड़ा जांच का विषय है। फिर विवाद हुआ तो गाली गलौज होता है मारपीट में अन्य जगहों पर चोट आती है फिर गुप्तांग पर चाकू मारा तो गुप्तांग के ऊपर सदैव कपड़ा रहता है फिर महिला ने अन्य जगहों पर न मारकर कपड़ों से ढका गुप्तांग में मार दिया।यह बहुत बारीकी से जांच का विषय है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now