गाय के हमले से महिला की मौत


गाय के हमले से महिला की मौत

बौंली, बामनवास। श्रद्धा ओम त्रिवेदी। क्षेत्र के बागडोली गांव में शुक्रवार को दोपहर गाय के हमले से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बागडोली निवासी महिला राजंती देवी गुर्जर उम्र 45 वर्ष अपने खेत में खड़ी फसल को चर रही गोवंश को भगाने गई थी इसी दौरान गोवंश का समूह बाहर निकलने लगा तभी एक गाय ने अचानक क्रोधित होकर महिला पर हमला कर दिया एवं उसे घसीटते लेगई जिस से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को बौंली चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची शव के पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। महिला के जेठ बलराम गुर्जर ने थाने में रिपोर्ट दी है महिला का पति ने महाराष्ट्र में मजदूरी करता है पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है।


यह भी पढ़ें :  रानी अवंती बाई की 192 भी जयंती बड़े हर्षोल्लाह के साथ मनाई गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now