बौंली, बामनवासlश्रद्धा ओम त्रिवेदीl क्षेत्र में महिलाओं ने एक साथ दशा माता की पूजा अर्चना कर दशा माता की कथाएं सुनी एवं दशा माता का व्रत रखाl प्राचीन मान्यताओं के अनुसार मनुष्य की जब दशा अच्छी होती है तो सभी काम मंगल एवं सकुशलता से संपन्न होते हैं वही दशा उल्टी एवं विपरीत होने पर अमंगल व बुरे होने लगते है एवं कार्य अवरुद्ध होने लगते हैं इसी पौराणिक धारणाओं को लेकर माता, बहने परिवार की दशा सुधारने एवं अच्छी दशा संपन्नता एवं परिवार कल्याण के लिए दशा माता का व्रत रख एवं डोरा बनाकर दिन में पूजा अर्चना कर कथा सुनती हैl यह पर्व होली के बाद दसवीं के दिन आता है जिस पर पूजा अर्चना के बाद व्रत रखा जाता हैl

1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।