नदबई में करवा चौथ पर महिलाओं ने सुनी कथा


पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत बाजार में जमकर की खरीदारी

नदबई|पारंपरिक परिधानों में सजी, आभूषणों से सुसज्जित और हाथों में मेहंदी रचाए महिलाओं ने आज करवा चौथ का त्यौहार धूमधाम से मनाया और अपने पतियों की लंबी आयु की कामना करते हुए दिन भर का उपवास रखा। इस दौरान सुहागन महिलाओं ने चौथ माता की कथा सुनकर शुभ मुहूर्त में चांद का दीदार कर व्रत खोला। साथ ही अपने पति की दीर्घायु के लिए मंगल कामना की।

शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का पर्व मना रही महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। ऐसे नव विवाहिताओं की रविबार को ब्यूटी पार्लर में भीड़ देखी गई। पार्लर संचालिका डिम्पल अरोड़ा ने बताया कि, करवा चौथ को देखते हुए करीब 1 हफ्ते पहले से ही बुकिंग कराना शुरू कर दिया था। ऐसे में जिन महिलाओं ने पहले बुकिंग कराई है, उन्हें पहले प्राथमिकता दी गई।

वहीं पतियों ने भी अपनी पत्नियों को गिफ्ट दिए। करवा चौथ के पर्व को लेकर इस बार बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर कई तरह का शृंगार का सामान सजाया। इस मौके पर श्याम नगर कॉलौनी निवासी अजंना शर्मा,डौली गर्ग,हेमा गर्ग,रिचा गर्ग,आशा, जया पाण्डेय,कुसुम प्रधान,बबीता प्रधान,सुषमा प्रधान,सुमन,गौरी, अरोड़ा, दिव्या अरोड़ा, जया गेरा, मंजू अरोड़ा, स्वीटी अरोड़ा, प्रिया मेहंदीरत्ता, रुचि मेहंदीरत्ता, श्यामा अरोड़ा, प्राची खंडूजा, अंजना सहगल, जिया सहगल, सीमा सहगल, शालू चौपड़ा, हर्षिता अरोड़ा, कमलेश अरोड़ा आदि मौजूद थी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now