भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र


भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

भाजपा महिला मोर्चा गंगापुर सिटी की ओर से सदर थाना मे पुलिस भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र बांधा

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। 28 अगस्त 2023। भाजपा महिला मोर्चा गंगापुर सिटी की ओर से भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने गंगापुर सिटी के सदर थाने में पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। भाजपा महिला मोर्चा गंगापुर सिटी की मंडल अध्यक्ष राधा दिक्षित ने बताया की प्रधानमंत्री जी ओर से रक्षाबंधन सप्ताह पूरे देशभर मे मनाया जा रहा है। भाजपा आई टी संयोजक डॉ सरिता बंसल एवं जिला महामंत्री उर्मिला गुर्जर ने कहा की रक्षाबंधन प्रोग्राम अलीगंज चौराहा स्थित सदर थाने मे सम्पन्न हुआ। डॉ सरिता बंसल ने कहा की रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार बहुत ही ख़ुशी का त्यौहार है। जो जिससे सौहार्द व शांति मिलती है। सभी भाइयों को मीठा मुख करवाया एवं शहर मे हम सबकी सुरक्षा कर रहे, पुलिस कर्मियों को शिव पिता परमात्मा के वरदान कार्ड दिए गए। भाजपा आई टी संयोजक डॉ सरिता बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से पूरे देश ओर दुनिया मे अपने पन का संदेश दिया जा रहा है। मंडल उपाध्यक्ष ममता कटारा ने बताया की उन्ही की प्रेरणा मानकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे सेवा कर रहे भाइयों व बहनों को राखी बाँधने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा कार्यकारिणी उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें :  छात्रावास का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य किया शुरू


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now