महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ


कुशलगढ़| राष्ट्र सेविका समिति बागीदौरा एवं विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय बागीदौरा के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन परिसर में महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आज उद्घाटन हुआ। राष्ट्र सेविका समिति की शोभा प्रणामी ने बताया कि यह प्रशिक्षण बालिकाओं व महिलाओं के लिए एक आवश्यक जीवन कौशल है जो उन्हें अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और मजबूत और आत्मविश्वास से भरे जीवन जीने में मदद करता है। इससे बालिकाओं असुरक्षित परिस्थितियों से बचाव तथा वह मानसिक रूप से मजबूत बनती हैं।प्रशिक्षण में कराटे कोच की नेशनल रेफरी लक्ष्मी पटेल प्रशिक्षण देंगी। प्रशिक्षण 7 मई से 30 मई तक प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक दिया जाएगा।यह जानकारी राष्ट्रीय सेविका समिति विभाग शारीरिक प्रमुख पूनम सोलंकी ने दी।


यह भी पढ़ें :  हिंगोरिया ग्राम में सोडाणी परिवार का सम्मेलन आयोजित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now