अपराध की रोकथाम में महिलाओं को सहयोग करने का दिलाया संकल्प
नदबई।थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह के मुख्य आथित्य में एक दिवसीय महिला संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें थाना प्रभारी ने महिला कानून पर चर्चा करते हुए महिला अपराध की रोकथाम के लिए महिलाओं को जागरुक किया। थाना प्रभारी ने महिलाओं को जागरुक करते हुए आपसी मतभेद में दर्ज मामलों में महिलाओं की भागीदारी रोकने व महिलाओं से मारपीट व शोषण होने पर ही पुलिस में मामला दर्ज कराने को कहा। वही, महिला अपराध की रोकथाम को लेकर हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इससे पहले फाउण्डेशन ब्लॉंक समन्वयक मधु शर्मा ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के बारे में बताते हुए महिलाओं को महिला उत्पीडऩ से बचाव को लेकर पहले महिला सलाह केन्द्र पर सूचना देने को कहा। वही,नवीन कानून की जानकारी देते हुए अपराध की रोकथाम में भागीदारी सुनिश्चित करने का आहृवान किया। इस दौरान वर्षा सिंह, निशा चौधरी सहित सुरक्षा सखी भी मौजूद रही।