महिला सुरक्षा केंद्र ने डीग में ससुर व पुत्रबवधुओं का कराया राजीनामा


महिला सुरक्षा केंद्र ने डीग में ससुर व पुत्रबवधुओं का कराया राजीनामा

 ससुर ने पुत्रवधुओं के खिलाफ किया केस लिया वापस

डीग|शहर थाना कोतवाली परिसर डीग में स्थित महिला सुरक्षा केंद्र की काउंसलरों ने शनिवार की दोपहर ससुर द्वारा अपनी पुत्रवधुओ के खिलाफ किया गया केस आपसी राजीनामा के मारफत वापस ले लिया है। महिला सुरक्षा केंद्र डीग में काउंसलर विनीता पचौरी ने शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि डीग शहर निवासी प्रभु दयाल सैनी ने अपनी दो पुत्रवधुओं के खिलाफ शहर कोतवाली डीग में केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि मैंने दोनों पक्षों से समझाएंस की जिस पर दोनों पक्ष राजीनामा करने को तैयार हो गए।इसके साथ ही प्रभु दयाल सैनी निवासी कस्बा डीग ने अपनी पुत्रवधुओं के खिलाफ किया गया केस वापस ले लिया है।


यह भी पढ़ें :  शहीद-ए-आज़म को नमन: सतत सेवा संस्थान द्वारा 'मृत्युंजय' नाटक का ऐतिहासिक मंचन, शहर गूंजा मां भारती की जयघोष से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now