महिला एवं बालिका कल्याण दिवस पर आंगनबाडी केंद्र में महिलाओं की विचार गोष्ठी आयोजित
गंगापुर सिटी, 06 अक्टूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर के निर्देशानुसार 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रिंकी किराड़ ने बताए कि महिला एवं बालिका कल्याण दिवस के तहत पंचायत समिति गंगापुर सिटी के शुक्रवार को आंगनबाडी केंद्र में महिलाओं की विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को विभागीय योजनाओं, महिलाओं के अधिकारों, बालिका शिक्षा, दहेज प्रथा निराकरण आदि विषयों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हरिराम मीना व कनिष्ठ सहायक मानसिंह गुर्जर उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।